फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QS World Ranking: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी वर्ल्ड रैंकिंग जारी, सूची में आईआईटी बॉम्बे, जेएनयू और जेयू

Thu, 27 Oct 2022 09:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

QS Sustainability World Ranking 2023: जादवपुर विश्वविद्यालय को क्यूएस सस्टेनेबिलिटी वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में भारत से एक मात्र राज्य सरकार द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी के तौर पर जगह दी गई है। आईआईटी बॉम्बे सूची में भारत का शीर्ष संस्थान है। जबकि देश भर के विश्वविद्यालयों में दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहले स्थान पर है। 
विज्ञापन
QS World University Rankings 2023 - फोटो : QS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

QS Sustainability World Ranking 2023: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी वर्ल्ड रैंकिंग 2023 की नई रिपोर्ट जारी हो गई है। इस साल हालिया जारी सूची में देश भर में से राज्य सरकार द्वारा संचालित पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय को शामिल किया गया है। जादवपुर विश्वविद्यालय को क्यूएस सस्टेनेबिलिटी वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में भारत से एक मात्र राज्य सरकार द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी के तौर पर जगह दी गई है। हालांकि, सूची में कुल 700 संस्थान शामिल हैं, जिनमें से 15 भारत से हैं। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा संचालित संस्थानों की बात करें तो आईआईटी बॉम्बे सूची में भारत का शीर्ष संस्थान है। जबकि देश भर के विश्वविद्यालयों में दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहले स्थान पर है।

विज्ञापन

 

जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि रैंकिंग उच्च शिक्षा संस्थानों के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्थिर प्रदर्शन पर आधारित है और इसमें स्थायी शिक्षा, स्थायी अनुसंधान, समानता, ज्ञान के आदान-प्रदान और शिक्षा के प्रभाव जैसे मैट्रिक्स पर विचार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि जादवपुर विश्वविद्यालय भारत से कुल आठवें स्थान पर है। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा संचालित संस्थानों की बात करें तो आईआईटी बॉम्बे सूची में भारत का शीर्ष संस्थान है। जबकि देश भर के विश्वविद्यालयों में दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहले स्थान पर है। सूची में आईआईटी दिल्ली, दिल्ली यूनिवर्सिटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी रूड़की, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आदि जादवपुर विश्वविद्यालय से आगे हैं। 

बता दें कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग दुनिया भर में विश्वविद्यालयों की लोकप्रियता और प्रदर्शन को मापने वाली शीर्ष अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में से एक है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग वेबसाइट ने कहा कि बुधवार देर शाम को प्रकाशित स्थिरता रैंकिंग, क्यूएस द्वारा पहला संस्करण है और एक कार्यप्रणाली का उपयोग करता है जिसमें पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन चुनौतियों से निपटने के लिए संस्थान की क्षमता को मापने के लिए डिजाइन किए गए संकेतक शामिल हैं।
 
विज्ञापन

जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास ने विश्वविद्यालय को स्थिरता सूची में शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। जेयू पिछले वर्षों में कई रैंकिंग में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर रहा है। मैं इस रैंकिंग को हमारे संकाय, शोधकर्ताओं, छात्रों और कर्मचारियों को समर्पित करता हूं। राज्य विश्वविद्यालय होने के बावजूद और अधिक केंद्रीय सहायता नहीं मिलती फिर भी, हमारे हितधारक उत्कृष्टता की खोज में काम कर रहे हैं। हमें और अधिक सफलता के लिए प्रयास करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें