फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU UG second merit list : जेएनयू ने जारी की यूजी सेकेंड मेरिट लिस्ट, 28 अक्तूबर तक सीटें ब्लॉक करने का मौका

Thu, 27 Oct 2022 08:04 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जेएनयू ने यूजी सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट  jnuee.jnu.ac.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। 28 अक्तूबर तक सीटों को ब्लॉक करने का मौकै है।
विज्ञापन
jnu undergraduate programmes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए जेएनयू की दूसरी मेरिट सूची जारी की है। उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in  पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जेएनयू की दूसरी मेरिट सूची की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पहले आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

जेएनयू द्वितीय कट-ऑफ 2022 जल्द होगा जारी 

यूजी, सीओपी और एकीकृत स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए जेएनयू द्वितीय कट-ऑफ 2022 भी जल्द ही जारी किया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक जेएनयू में अपनी सीटों को ब्लॉक कर सकेंगे। जेएनयू की दूसरी मेरिट सूची सीयूईटी यूजी 2022 के उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। जेएनयू दूसरी मेरिट सूची तैयार करते समय अन्य तथ्यों  जैसे उम्मीदवारों की श्रेणी, आवेदकों की संख्या, आदि को ध्यान में रखा जाता है।

विज्ञापन

जेएनयू की तीसरी और सुपरन्यूमरी मेरिट सूची

जेएनयू की तीसरी और सुपरन्यूमरी मेरिट सूची 30 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 30 से 31 अक्तूबर तक अपनी सीटों को ब्लॉक करने का मौका मिलेगा। प्रवेश के लिए दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 1 नवंबर से 04 नवंबर, 2022 तक होगा। जेएनयू 09 नवंबर तक पंजीकरण के बाद अंतिम सूची जारी करेगा। जेएनयू पीजी प्रवेश फॉर्म सुधार विंडो 27 अक्तूबर से उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अपने जेएनयू पीजी प्रवेश फॉर्म 2022 को 28 अक्तूबर तक एडिट कर सकते हैं। जेएनयू प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार कक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होने वाली हैं। विश्वविद्यालय 30-31 अक्तूबर को तीसरी और अतिरिक्त सीटों की सूची जारी करेगा।

 

विज्ञापन

जेएनयू की दूसरी मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'रिजल्ट ऑफ लिस्ट 2' पर क्लिक करें।
  3. अब आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें, और दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
  4. दूसरी जेएनयू मेरिट सूची उम्मीदवारों की स्क्रीन पर होगी।

बता दें कि एनटीए द्वारा 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और 46 अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई से 30 अगस्त तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) आयोजित किया गया था। CUET परिणाम 2022 की घोषणा 16 सितंबर को की गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें