फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QS Asia Rankings 2022: क्यूएस एशिया रैंकिंग जारी, शीर्ष 100 में सात भारतीय संस्थान; आईआईटी-बॉम्बे, दिल्ली टॉप 50 में

Tue, 02 Nov 2021 10:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

QS Asia Rankings 2022: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2022 में 118 भारतीय विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई है। आईआईएससी और दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ पांच अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ने एशिया के शीर्ष 100 संस्थानों के प्रतिष्ठित समूह में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
IIT Bombay - फोटो : IIT Bombay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

QS Asia Rankings 2022: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2022 के नतीजे मंगलवार, 02 नवंबर, 2021 को जारी कर दिए गए हैं। इस सूची में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) शीर्ष पर काबिज है, जबकि सिंघुआ यूनिवर्सिटी और नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर (एनटीयू) को दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2022 में कई भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने भी जगह बनाई है।

विज्ञापन


आईआईएससी और दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ पांच अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ने एशिया के शीर्ष 100 संस्थानों के प्रतिष्ठित समूह में जगह बनाई है। रैंकिंग में IIT-बॉम्बे ने 42वां स्थान हासिल किया, उसके बाद IIT दिल्ली 45वें और IIT मद्रास 54वें स्थान पर है। वहीं, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु को 56वें स्थान पर रखा गया है, उसके बाद IIT खड़गपुर को 60वां, IIT कानपुर को 64वां और दिल्ली विश्वविद्यालय को 77वां स्थान मिला है। 




 

विज्ञापन

रैंकिंग की पूरी सूची के लिए कृपया यहां इस लिंक पर क्लिक करें। 

शीर्ष 200 भारतीय संस्थानों में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली 81वें, आईआईटी रुड़की 103वें, आईआईटी गुवाहाटी 117वें, हैदराबाद विश्वविद्यालय 142वें, जादवपुर विश्वविद्यालय 147वें, कलकत्ता विश्वविद्यालय 154वें, रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई 155वें, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय 180वें, आईआईटी, इंदौर 188वें, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय 193वें, बिट्स पिलानी 194वें, अन्ना विश्वविद्यालय 196वें और अल्लागप्पा विश्वविद्यालय 199वें स्थान पर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें