पंजाब विश्वविद्यालय ने वर्ष 2020-21 के लिए अपने विषम सेमेस्टर परिणाम की घोषणा कर दी है। एमए और बीएससी परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी पंजाब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पंजाब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट puchd.ac.in है।
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय ने संस्कृत में मास्टर ऑफ आर्ट्स, एग्रीकल्चर में बेचुलर ऑफ साइंस एवं पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर ऑफ आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दी हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे देखें पंजाब विश्वविद्यालय का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट puchd.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।