फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th Maths Exam Cancelled: चीटिंग के मामले में पंजाब बोर्ड की 10वीं गणित की परीक्षा रद्द, जांच होगी

Tue, 17 May 2022 11:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab Board Class 10 Math Exam 2022 Cancelled : आरोपों के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के दौरान तीन शिक्षक छात्रों को नकल कराने में मदद कर रहे थे। यह मामला सामने आने के बाद पंजाब बोर्ड ने सख्ती दिखाई है। 
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (PSEB) ने चीटिंग की खबरें आने के बाद कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा रद्द कर दी गई है। पंजाब बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी जाएगी। आरोपों के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के दौरान तीन शिक्षक छात्रों को नकल कराने में मदद कर रहे थे।

विज्ञापन

यह मामला सामने आने के बाद पंजाब बोर्ड ने सख्ती दिखाई है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं गणित विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। हालांकि, अब तक पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने परीक्षा के लिए नई तारीख जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षा की नई तारीख जारी करेगा।
 

PSEB जल्द ही जारी कर सकता है नई परीक्षा तिथि

रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र अधीक्षक विनोद कुमार ने अयाली खुर्द के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन शिक्षकों पर छात्रों को परीक्षा में नकल करने देने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद में आरोपित शिक्षकों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। आरोपी शिक्षकों ने अपनी सफाई में तर्क दिया कि बोर्ड छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए बहुत कम समय देता है।
 

25 मई या 27 मई को पुनर्निर्धारित की जा सकती है परीक्षा

वहीं, गणित के पेपर को निरस्त किए जाने के बाद बोर्ड अब जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर नई परीक्षा तिथि जारी करेगा। बोर्ड सचिव ने मीडिया को बताया है कि गणित की परीक्षा 25 मई या 27 मई, 2022 को पुनर्निर्धारित की जा सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है। 
 
विज्ञापन

PSEB ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

इस बीच, पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष योग राज ने कहा कि चीटिंग मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और मामले में दोषी शिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब बोर्ड की ओर से लुधियाना के जिला शिक्षा अधिकारी, डीईओ (सेकेंडरी), सेंटर कंट्रोलर ऑब्जर्वर और जिन तीन शिक्षकों पर परीक्षा प्रक्रिया में दखल देने का आरोप लगाया गया है, उन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें