क्या है क्वाड फेलो?
बता दें कि इस फेलोशिप का प्रबंधन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (IIE) करेगा। आईआईई, जो एक वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है। यह 2024 से शुरू होने वाली यह फेलोशिप संयुक्त राज्य अमेरिका में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) का अध्ययन करने के लिए मास्टर और डॉक्टरेट छात्रों को भी प्रायोजित करेगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार: "फेलोशिप विज्ञान और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का एक नेटवर्क विकसित करती है जो निजी, सार्वजनिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में, अपने स्वयं के देशों में और क्वाड देशों के बीच नवाचार और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम हर देश के शीर्ष वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और राजनेताओं के साथ प्रोग्रामिंग और नेटवर्किंग अवसरों के माध्यम से एक दूसरे के समाजों और संस्कृतियों के बारे में क्वाड फेलो के बीच मूलभूत समझ का निर्माण करता है।"