फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPC 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अब तक एक करोड़ पंजीकरण, 29 जनवरी को होगा कार्यक्रम

Fri, 05 Jan 2024 04:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण जारी है। अब तक इस कार्यक्रम के लिए एक करोड़ से अधिक छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा 2024 - फोटो : mygov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pariksha Pe Charcha 2024 : शिक्षा मंत्रालय की तरफ से परीक्षा पे चर्चा (PPC 2024) कार्यक्रम के सातवें संस्करण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से जारी है। अब तक इस कार्यक्रम के लिए एक करोड़ से अधिक छात्र, अभिभावक, शिक्षक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग 12 जनवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन

PPC 2024 कार्यक्रम तिथि

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम इस वर्ष 29 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम, आईटीपीओ प्रगति मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में करीब 4000 लोग पीएम मोदी से बातचीत कर सकेंगे। इसके साथ ही हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो छात्र एक शिक्षक, कला उत्सव और वीर गाथा के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम  अभिभावकों, शिक्षकों और छठवीं कक्षा से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए माइजीओवी पोर्टल पर ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता 11 दिसंबर 2023 से 12 जनवरी 2024 तक चलेगी। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होते हैं। यह कार्यक्रम छात्रों को तनाव से मुक्ति के लिए एक माहौल देता है।
विज्ञापन

PPC 2024 पीपीसी किट उपहार

लगभग 2,050 उम्मीदवारों को MyGov पोर्टल पर उनके उत्तरों के आधार पर चुना जाएगा और उन्हें एक परीक्षा पे चर्चा किट दी जाएगी, जिसमें प्रधान मंत्री द्वारा लिखित हिंदी और अंग्रेजी में एक परीक्षा योद्धा पुस्तक के साथ-साथ एक प्रमाण पत्र भी शामिल होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें