UPSC CDS Last Date: ये है आवेदन करने की अंतिम तिथि
आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी, 2024 (शाम 6:00 बजे) तक है। यूपीएससी की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने को लेकर को आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया गया है। इसलिए यही मानकर चलिए कि आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त हो जाने के बाद फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जाएगा। फॉर्म भरने के बाद यूपीएससी आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका भी देगा।
आवश्यक दस्तावेज
बता दें, UPSC CDS परीक्षा के माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में 457 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदव करने जा रहे हैं, उन्हें नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी।
- एक वैध मोबाइल नंबर (इसपर ओटीपी आएगा)
- ईमेल आईडी (इसपर ओटीपी आएगा)
- कोई वैध फोटो आईडी; जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल फोटो आईडी या राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो आईडी
- बोर्ड परीक्षा रोल नंबर (दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट)
- मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट
आयु सीमा
UPSC CDS परीक्षा के तहत वायु सेना और नौसेना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 19 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विभिन्न विंगों के लिए आयु सीमा के लिए उम्मीदवार नीचे देखें।
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA Male)- 19-25 वर्ष
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए महिला, गैर-तकनीकी) 19-25 वर्ष
- भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) 19-24 वर्ष
- भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) 19-24 वर्ष
- वायु सेना अकादमी (एएफए)- 20-24 वर्ष