ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (ओजेईईबी) ने सत्र 2021 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर बी.टेक, बी.आर्क, बी.प्लान, बी,सीएटी और एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन का पहला राउंड और विकल्प चुनने की प्रक्रिया 2 नवंबर, 2021 तक चलेगी। इसके बाद 05 नवंबर को सीट अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी। इस साल ओजेईईबी की काउंसलिंग प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा बोर्ड भी इस बार काउंसलिंग के लिए एक स्पेशल राउंड आयोजित करेगा।
ओजेईई 2021 काउंसलिंग के लिए कैसे आवेदन करें
ओजेईई के नोटिस के आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट के बाद एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी हगी। एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को फीस के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवार ओजेईई काउंसलिंग में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।