रुजंगी हाईस्कूल में आम छात्र की तरह दी थी परीक्षा
इस साल 10वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा में कुल 5,85,730 छात्र शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा 3,540 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अंगद कन्हार ओडिशा के फूलबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उनका परीक्षा केंद्र कंधमाल जिले के पीताबारी गांव के रुजंगी हाई स्कूल में था। जहां परीक्षा के दौरान उन्हें विधायक के तौर पर विशिष्ट सत्कार नहीं दिया गया और उन्होंने अन्य छात्रों के साथ एक आम छात्र की तरह परीक्षा दी थी। परिणाम जारी होने और पास होने की खबर मिलते ही कन्हार ने एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनके विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं, दोस्तों और शिक्षकों सहित नजदीकी लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं।
विधायक बोले- अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखूंगा
विधायक ने कहा, मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे पेपर लिखने के लिए प्रेरित किया। मैं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के संबंध में कोई सेवानिवृत्ति की आयु नहीं है। वह पारिवारिक समस्याओं के कारण 1978 में परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे और पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी। उन्होंने 2019 में विधायक चुने जाने के बाद कक्षा आठवीं की परीक्षा दी थी।
ड्राइवर और पंचायत सदस्यों से मिली प्रेरणा
विधायक कन्हार ने मीडिया को बताया कि पंचायत के कुछ सदस्यों और मेरे ड्राइवर ने मुझे परीक्षा में बैठने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता कि मैं परीक्षा पास करूंगा या फेल हो जाउंगा, लेकिन मैंने अपना पेपर मैट्रिक की डिग्री हासिल करने के इरादे से लिखा था।