फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Board Result: 10वीं की परीक्षा में पास हुए बीजद विधायक, 58 वर्षीय कन्हार को मिले 72 फीसदी अंक

Wed, 06 Jul 2022 10:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Board Result: 56 वर्षीय कन्हार इस बार अपने बच्चों से भी छोटी उम्र के युवा साथियों के साथ 10वीं की परीक्षा में भाग लिया और परीक्षा पास भी की है। कन्हार उन 5,17,847 छात्रों में शामिल हैं, जिन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की है। 
विज्ञापन
बीजद विधायक अंगद कन्हार, ओडिशा - फोटो : BJD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Board Exam Result: ओडिशा बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 5.8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, लेकिन इनमें एक परीक्षार्थी बेहद खास थे। यह खास परीक्षार्थी बीजद यानी सत्ताधारी बीजू जनता दल के विधायक अंगद कन्हार हैं। 56 वर्षीय कन्हार इस बार अपने बच्चों से भी छोटी उम्र के युवा साथियों के साथ 10वीं की परीक्षा में भाग लिया और परीक्षा पास भी की है। कन्हार उन 5,17,847 छात्रों में शामिल हैं, जिन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की है। इस परीक्षा में 58 वर्षीय विधायक कन्हार ने 72 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन

रुजंगी हाईस्कूल में आम छात्र की तरह दी थी परीक्षा 

इस साल 10वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा में कुल 5,85,730 छात्र शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा 3,540 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अंगद कन्हार ओडिशा के फूलबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उनका परीक्षा केंद्र कंधमाल जिले के पीताबारी गांव के रुजंगी हाई स्कूल में था। जहां परीक्षा के दौरान उन्हें विधायक के तौर पर विशिष्ट सत्कार नहीं दिया गया और उन्होंने अन्य छात्रों के साथ एक आम छात्र की तरह परीक्षा दी थी। परिणाम जारी होने और पास होने की खबर मिलते ही कन्हार ने एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनके विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं, दोस्तों और शिक्षकों सहित नजदीकी लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं। 

विधायक बोले- अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखूंगा

विधायक ने कहा, मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे पेपर लिखने के लिए प्रेरित किया। मैं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के संबंध में कोई सेवानिवृत्ति की आयु नहीं है।  वह पारिवारिक समस्याओं के कारण 1978 में परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे और पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी। उन्होंने 2019 में विधायक चुने जाने के बाद कक्षा आठवीं की परीक्षा दी थी। 

 

विज्ञापन

ड्राइवर और पंचायत सदस्यों से मिली प्रेरणा

विधायक कन्हार ने मीडिया को बताया कि पंचायत के कुछ सदस्यों और मेरे ड्राइवर ने मुझे परीक्षा में बैठने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता कि मैं परीक्षा पास करूंगा या फेल हो जाउंगा, लेकिन मैंने अपना पेपर मैट्रिक की डिग्री हासिल करने के इरादे से लिखा था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें