फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Exam Dates 2022: जेईई मेन पहले चरण की तिथियों में हुआ बदलाव, अब 21 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

Mon, 14 Mar 2022 03:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA UPDATE JEE Main 2022 Schedule : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा 2022 के पहले चरण की तिथियों में सोमवार, 14 मार्च को बदलाव कर दिया है। इसकी सूचना एनटीए की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
जेईई मेन 2022 परीक्षा तिथियों में बदलाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2022 की तिथियों में बड़ा बदलाव किया गया है। एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा 2022 के पहले चरण की तिथियों में सोमवार, 14 मार्च को बदलाव कर दिया है। इसकी सूचना एनटीए की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस साल जेईई मेन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन

 

जेईई-मेन की पहले चरण की परीक्षाएं 16 से 21 अप्रैल के मध्य प्रस्तावित थीं, परंतु विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं से टकराव की आपत्तियों के चलते इन परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। 

यह भी पढ़ें : JEE Main-CBSE Exam: सीबीएसई परीक्षाओं के बीच में हो रही जेईई मेन, दूसरे शहरों में एग्जाम सेंटर बना तो होगी दिक्कत

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि नए कार्यक्रम के अनुसार, अब जेईई परीक्षा 21 अप्रैल से 04 मई, 2022 के मध्य आयोजित की जाएगी। इसमें 21, 24, 25 व 29 अप्रैल तथा 01 और 04 मई, 2022 के मध्य परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी किया गया है। 

जेईई मेन : दूसरे शहरों में परीक्षा केंद्र होने पर हो जाती समस्या 

दरअसल, पहली बार जेईई-मेन परीक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के बीच में होने जा रही है। ऐसे में अगर किसी जेईई उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र अगर उसके अपने शहर में नहीं आता है, तो उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाती। पुराने परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीबीएसई के वे छात्र और उम्मीदवार, जिनके पास एडिशनल बायोलॉजी सब्जेक्ट है, उनके लिए 28 एवं 29 मई को होने वाली जेईई-मेन परीक्षा देने की चुनौती थी, क्योंकि यदि उनका जेईई-मेन एवं बोर्ड परीक्षा केंद्र अलग-अलग शहरों में होता है तो सफर में किसी कारणवश देरी होने पर वे किसी एक पेपर से चूक सकते थे।  

 

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होंगे जेईई मेन एडमिट कार्ड

आहूजा ने बताया कि कई स्टेट बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं मार्च एवं अप्रैल में होनी है, जिसके चलते पूर्व तिथियों 16 से 21 अप्रैल के मध्य प्रस्तावित जेईई-मेन किसी न किसी बोर्ड की परीक्षा तिथि से टकरा रही थी। जैसे राजस्थान बोर्ड में 16 अप्रैल को बायोलॉजी की परीक्षा होनी है। एनटीए और जेईई-मेन की वेबसाइट पर जारी की गई अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थियों को पहले चरण की परीक्षा शहर की जानकारी अप्रैल के पहले सप्ताह में एवं एडमिट कार्ड दूसरे सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

जेईई मेन में साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों ने कराया पंजीयन

अब तक जेईई मेन 2022 के लिए अब तक तीन लाख 50 हजार से ज्यादा उम्मीदवार पंजीकरण करा चुके हैं। आहूजा ने बताया कि तिथियों में बदलाव के बाद अब जेईई मेन के पहले और दूसरे चरण के बीच में महज 19 दिन का समय रह गया है। इससे पूर्व जारी की गई तिथियों में विद्यार्थियों को एक माह से अधिक का समय दिया जा रहा था। ऐसे में अब विद्यार्थियों को जेईई-मेन के दोनों चरणों एवं बोर्ड परीक्षाओं की पढ़ाई को निर्धारित समय में साधना होगा।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें