महत्वपूर्ण जानकारी
ध्यान रहे कि उम्मीदवार नीट आंसर की और ओएमआर शीट दोनों को चुनौती दे सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी और / या रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं पर आपत्ति है, वे संलग्न प्रक्रियाओं का पालन करके इसे चुनौती दे सकते हैं। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम के माध्यम से 17 अक्तूबर, 2021 (रात 10:00 बजे तक) किया जा सकता है। एनटीए उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करेगा और यदि कोई त्रुटि है, तो इसे अंतिम उत्तर कुंजी में हल किया जाएगा। नीट फाइनल आंसर की, रिजल्ट के साथ प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों को विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा सत्यापित किया जाएगा। यदि सही पाया जाता है, तो उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई कुंजी अंतिम होगी। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।