CUET PG Admit Card 2024: एडमिट कार्ड पर चेक करें ये डिटेल्स
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने से पहले इन डिटेल्स को जरूर चेक करें-
- छात्र का नाम
- फोटो और साइन
- रोल नंबर
- परीक्षा का माध्यम
- जेंडर
- परीक्षा केंद्र का नाम और स्थान
- परीक्षा का समय
- सेंटर कोड
- परीक्षा विषय
- परीक्षा की तारीख और समय
CUET PG Admit Card 2024: एडमिट कार्ड के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश
एनटीए ने एडमिट कार्ड के संबंध में अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को ये निर्देश जरूर पढ़ने चाहिए।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करना होगा।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते ही सबसे पहले अपनी सीट लेनी होगी।
- परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को अपने पास प्रिंटआउट किया हुआ एडमिट कार्ड रखना अनिवार्य है।
- परीक्षा छूट जाने पर अभ्यर्थी स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे। एनटीए की ओर से दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं कराई जाएगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।