फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA AIAPGET 2024: एआईएपीजीईटी के लिए बंद होने जा रही है आवेदन सुधार विंडो, यहां से करें संशोधन

Sun, 19 May 2024 03:48 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA AIAPGET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (AIAPGET)  के आवेदन पत्र में संशोधन के लिए सुधार विंडो बंद करने जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
AIAPGET 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

NTA AIAPGET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आज, 19 मई को अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगी। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in/AIAPGET पर जाकर आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार आज रात 11:50 बजे तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई भी सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।'' 

एआईएपीजीईटी 2024 परीक्षा 6 जुलाई, 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 जुलाई, 2024 को एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड जारी करेगा। एआईएपीजीईटी परीक्षा विभिन्न संस्थानों में आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

NTA AIAPGET 2024: संपादन योग्य फील्ड
 
उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता, या स्थायी और वर्तमान पता बदलने की अनुमति नहीं है। हालांकि, उन्हें उम्मीदवार के नाम, पिता का नाम या माता के नाम सहित निम्नलिखित में से किसी एक फील्ड को संपादित करने की अनुमति है।

उम्मीदवार कक्षा 10 या समकक्ष, कक्षा 12 या समकक्ष, स्नातक विवरण से संबंधित सभी विवरण बदल सकते हैं और अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर के लिए नई छवियां अपलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार उसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के भीतर अपना परीक्षा शहर भी बदल सकते हैं। एनटीए ने उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी और उप-श्रेणी में बदलाव करने की अनुमति दी है।

NTA AIAPGET 2024: कैसे करें संपादन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, Exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर जाएंगे। 
  • उसके बाद संपादन करने के लिंक पर क्लिक करें। 
  • एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • फॉर्म प्रदर्शित होने के बाद उसमे सुधार करें।
  • परिवर्तनों की समीक्षा करें और सबमिट करें।
  • यदि कोई हो तो अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें