फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education Conclave: असम के इन पांच कॉलेजों को दिया जाएगा विश्वविद्यालय का दर्जा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Sat, 20 Nov 2021 04:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

असम सरकार के नेतृत्व में, एक उत्तर-पूर्व शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है; केंद्र और राज्य के अधिकारी 1 दिवसीय विचार-विमर्श करेंगे। 21वीं सदी के परिवर्तनकारी समाज में पीएम मोदी ने NEP को बड़ा साधन बनाया : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के पांच स्वायत्त कॉलेज -लखीमपुर, नोगांव में स्थित दो कॉलेज, जेबी लॉ कॉलेज, जोरहाट; सिबसागर कॉलेज, सिबसाग और हांडीक कॉलेज, गुवाहाटी को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। इस बात की घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) सभागार में नॉर्थ ईस्ट एजुकेशन कॉन्क्लेव में संबोधन के दौरान की है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Trending Videos

अगले दो वर्षाे में मिलेगा यह दर्जा
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखीमपुर, नोगांव, जोरहाट (जेबी लॉ कॉलेज) के हमारे स्वायत्त कॉलेजों के साथ-साथ सिबसागर कॉलेज और हांडीक कॉलेज को अगले दो वर्षों में विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। असम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन में प्रगति की है। राज्य सरकार ने नीति के कार्यान्वयन के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है, मसौदा कार्यान्वयन नीति तैयार है और राज्य शिक्षा आयोग तैयार है।

असम 6 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद खर्च करने वाला एकमात्र राज्य
वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में 180 क्षेत्रीय भाषाएं हैं और हम चाहते हैं कि असम जाति, जनजाति, भाषा-आधारित शिक्षा प्रणाली के लिए एक प्रयोगशाला बने। भारत सरकार इसके लिए आवश्यक हर संसाधन को प्राथमिकता देगी। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि असम सरकार शिक्षा पर सकल घरेलू उत्पाद का 6 फीसदी खर्च करने वाला एकमात्र राज्य हो सकता है। उत्तर-पूर्व में बायो-मास आधारित अक्षय ऊर्जा का मूल्य रहा है; इसे छात्रों के शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा और इसके आर्थिक परिवर्तन में भूमिका निभाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें