फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS: वोकेशनल कोर्सेज के लिए एनआईओएस पब्लिक परीक्षा की तिथियां जारी, यहां से डाउनलोड करें डेटशीट

Tue, 07 Nov 2023 10:55 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने वोकेशनल पब्लिक एग्जाम्स 2024 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 21 नवंबर, 2023 से शुरू होने जा रही हैं। अधिक जानकारी नीचे पढ़ें...
 
विज्ञापन
NIOS Datesheet - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने एनआईओएस वोकेशनल पब्लिक एग्जाम 2024 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। डेट शीट के अनुसार, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए थ्योरी परीक्षा 21 नवंबर से शुरू होगी। जिन छात्रों ने NIOS बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे नीचे बताए तरीके से डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड भी हुआ जारी

डेटशीट के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स के लिए NIOS ए़डमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सभी छात्रों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन

परीक्षा

परीक्षाएं दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जाएंगी। एनआईओएस डेट शीट के अनुसार, परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी और 1 दिसंबर तक जारी रहेंगी। शनिवार या रविवार को किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। डेटशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया है, "एनआईओएस अक्तूबर/नवंबर 2023 के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (थ्योरी) की सार्वजनिक परीक्षा भारत में चिन्हित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। थ्योरी परीक्षा की डेट शीट एनआईओएस की वेबसाइट www.nios.ac.in और voc.nios/ac.in पर उपलब्ध है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें