फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी ध्यान दें, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के प्रवेश पत्र डाउनलोड न हों तो करें यह काम

Sun, 10 Jan 2021 04:14 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एनआईओएस कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड जारी - फोटो : NIOS
विज्ञापन

NIOS Class 10th - 12th Admit Card 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अगर आप अपना प्रवेश पत्र यानी एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान न हों। 

विज्ञापन


क्योंकि, यदि आपकी तस्वीर NIOS के पास उपलब्ध नहीं है तो आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। ध्यान दें कि NIOS आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि आपका परीक्षा हॉल टिकट फोटो गुम होने के कारण नहीं डाउनलोड हो पा रहा है, तो आप कृपया अपने संबंधित क्षेत्रीय केंद्र से तुरंत संपर्क करें। 

यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, जिन छात्रों ने जनवरी और फरवरी 2021 में होने वाली परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है और जिन्होंने जनवरी / फरवरी 2021 की सार्वजनिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर दिया है केवल वे ही अपना एग्जाम हॉल टिकट यानी प्रवेश पत्र sdmis.nios.ac.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 जनवरी से 25 जनवरी, 2021 तक और सैद्धांतिक परीक्षाएं 22 जनवरी से 15 फरवरी, 2021 तक आयोजित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास

विज्ञापन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ओर से जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर बाद 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच होंगी। सैद्धांतिक परीक्षा और प्रैक्टिकल एग्जाम उन्हीं क्षेत्रीय केंद्रों में होंगे, जहां परीक्षार्थी ने एडमिशन के दौरान रजिस्ट्रेशन करवाया था। बता दें कि ये परीक्षाएं इससे पहले अक्तूबर-नवंबर 2020 में होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें : Sarkari Bharti राजस्थान के इस विभाग में हैं 10वीं-12वीं पास के लिए 1100 से ज्यादा नौकरियां

डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक :
एनआईओएस कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड 2021

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 63 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन 

ऐसे करें डाउनलोड :
  • आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "सार्वजनिक परीक्षा हॉल टिकट (व्यावहारिक) जनवरी / फरवरी 2021" पर क्लिक करें।
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें अपने क्रेडेंशियल्स जैसे आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • एनआईओएस कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड 2021 को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
यह भी पढ़ें :Indian Coast Guard में बंपर भर्ती : भारतीय तटरक्षक बल में 358 पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें