फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Exam 2022: एनआईओएस की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा इस तारीख से शुरू हो सकती है, यहां देखें डिटेल

Thu, 13 Jan 2022 03:49 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए छात्र तैयार रहें। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर परीक्षा तिथियों व अन्य जानकारियों को जाकर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
NIOS Exam 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 6 अप्रैल, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है। वरिष्ठ माध्यमिक और माध्यमिक पाठ्यक्रमों की थ्योरी परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर जाकर छात्रों को परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सीबीएसई से संबद्ध निजी और सरकारी स्कूलों और एनआईओएस के अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों को एनआईओएस परीक्षा केंद्र के रूप में तय किया गया है।
इसके अलावा, बोर्ड ने स्कूलों के प्राचार्यों को एनआईओएस परीक्षा केंद्रों के लिए एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से  छात्रों को आवेदन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एनआईओएस ने नोटिस जारी करते हुए छात्रों को परीक्षा केंद्रों के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए कहा है। वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र से जुड़े मानदंडों को विस्तार से बताया गया है। एनआईओएस ने नोटिस में यह भी कहा कि इस परीक्षा से बैंक स्वीकृति प्रदर्शन को हटा दिया गया है। हालांकि, जिन स्कूलों ने पहले ही अपना पंजीकरण करा लिया है, उन्हें सहमति देने के लिए सिर्फ अपना विवरण अपडेट करना होगा।

अक्टूबर की परीक्षा के लिए छात्र कर सकते हैं आवेदन

साथ ही, अक्टूबर 2022 परीक्षा के लिए एनआईओएस पंजीकरण भी 1 दिसंबर, 2021 से शुरू कर दिया गया था। अक्टूबर, 2022 की परीक्षा के लिए छात्रों के पास 31 जनवरी, 2022 तक पंजीकरण का समय है। एनआईओएस अक्टूबर परीक्षा, 2022 में शामिल होने वाले छात्र एनआईओएस की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
विज्ञापन

NIOS Admission 2022-23 के लिए ऐसे करें आवेदन

  •  इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर लॉग ऑन करें।
  • आवेदन पत्र दाखिल करने के लिंक पर छात्र क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरें।
  • आवेदन पत्र में जानकारियों को भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र की प्रति को डाउनलोड कर लें।
  • अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें