जो उम्मीदवार अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी एक ही आवेदन के माध्यम से एक या अधिक विषयों के लिए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पुनर्मूल्यांकन प्रोसेसिंग शुल्क
एनआईओएस 10वीं-12वीं की परीक्षा पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क 800 रुपये प्रति विषय (सार्वजनिक परीक्षा के लिए) और 1000रुपये प्रति विषय (ऑन डिमांड परीक्षा के लिए) सचिव, एनआईओएस के पक्ष में संबंधित क्षेत्रीय केंद्र के शहर में देय बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किया जाना है।