पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने की तारीख से एक महीने के भीतर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं के नतीजों की दोबारा जांच के लिए शुल्क 400 रुपये प्रति विषय है जबकि पुनर्मूल्यांकन शुल्क 1,000 रुपये प्रति विषय है।
परिणाम कैसे करें डाउनलोड?
एनआईओएस 10वीं परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट, results.nios.ac.in पर जाएं।
- सार्वजनिक परीक्षा परिणाम के अंतर्गत 'परिणाम जांचें' पर क्लिक करें
- नामांकन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एनआईओएस 10वीं परिणाम 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।