फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Datesheet: एनआईओएस कक्षा 10 और कक्षा 12 के अक्तूबर सत्र परीक्षा की समय सारणी जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

Thu, 31 Aug 2023 11:57 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS Date Sheet 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ओर से अक्तूबर सत्र के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की सैद्धांतिक, व्यावहारिक परीक्षा 2023 की समय सारिणी जारी कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए खबर को पढ़ें।
 
विज्ञापन
परीक्षा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS Date Sheet 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्तूबर सत्र के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की सैद्धांतिक, व्यावहारिक परीक्षा 2023 की समय सारिणी जारी कर दी है। उम्मीदवार अक्तूबर सत्र के लिए एनआईओएस समय सारिणी आधिकारिक वेबसाइट - nios.ac.in पर जाकर देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 अक्तूबर से होगी परीक्षा


कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 3 अक्तूबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेंगी। एनआईओएस के एक बयान में रिजल्ट को लेकर कहा गया है कि, "परीक्षा का परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के 7 सप्ताह बाद घोषित होने की संभावना है।"

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट (Admit Card)डाउनलोड कर सकेंगे। सफल उम्मीदवारों को मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट और माइग्रेशन-कम-ट्रांसफर सर्टिफिकेट सीधे उनके संबंधित आवंटित संस्थानों के माध्यम से जारी किया जाएगा।

एनआईओएस ने कहा, "रद्द किए गए एएलएस के मामले में ये दस्तावेज संबंधित क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एनआईओएस में उपलब्ध उनके आवासीय पते पर डाक द्वारा भेजे जाएंगे।"

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्ट्रीम-2 के ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 थी। एनआईओएस लॉगिन के माध्यम से, छात्र नामांकन संख्या दर्ज करके एनआईओएस परिणाम अप्रैल 2023 की जांच कर सकते थे। अक्टूबर/नवंबर 2022 परीक्षाओं के लिए एनआईओएस परिणाम 21 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था। उम्मीदवार नामांकन संख्या दर्ज करके एनआईओएस बोर्ड 2023 10वीं और 12वीं के परिणाम देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें