फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TNDALU LLB Admission 2023-24: 3-वर्षीय LLB में प्रवेश के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, फटाफट कर दें पंजीकरण

Thu, 31 Aug 2023 10:40 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TNDALU LLB Admission 2023-24: तमिलनाडु डॉ. अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी में 3-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र कृपया ध्यान दें! आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अभी आवेदन कर दें।
 
विज्ञापन
online apply
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TNDALU LLB Admission 2023-24: तमिलनाडु डॉ. अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी (TNDALU) 3-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 31 अगस्त को बंद देगी। टीएन अंबेडकर विश्वविद्यालय के कानून कार्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार जल्द से जल्द आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट - tndalu.ac.in पर जाकर आवेदन कर दें।

विज्ञापन

सितंबर में आएगी मेरिट लिस्ट


उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जन्मतिथि और पासवर्ड की मदद से TNDALU 3-वर्षीय एलएलबी आवेदन पत्र भर सकते हैं। विश्वविद्यालय सितंबर में 3-वर्षीय एलएलबी मेरिट सूची की घोषणा करेगा।

आवेदन शुल्क


योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

आवश्यक दस्तावेज

 
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • पाठ्यक्रम के सभी 3 वर्षों के लिए समेकित अंक विवरण सहित मार्क शीट।
  • उपाधि/डिग्री प्रमाण-पत्र।
  • कक्षा 12वीं या 10वीं की मार्कशीट।
  • अगर लागू हो तो स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
  • अगर लागू हो तो विशेष श्रेणी आरक्षण प्रमाणपत्र।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • TNDALU की आधिकारिक वेबसाइट tndalu.ac.in पर जाएं।
  • अपना मूल विवरण, जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल पता दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • अब कार्यक्रम का चयन करें।
  • शैक्षिक विवरण, पारिवारिक विवरण और की जानकारी भरें और आवेदन पत्र भरें।
  • मांगे गए विवरण भरकर सबमिट करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें