फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIMCET Counselling: स्पेशल राउंड सीट आवंटन के परिणाम आज होंगे जारी, देखें भाग लेने वाले संस्थानों की लिस्ट

Mon, 29 Jul 2024 11:21 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIMCET 2024: निमसेट काउंसलिंग के स्पेशल राउंड के सीट आवंटन परिणाम आज जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन परिणाम चेक कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
NIMCET 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

NIMCET Counselling 2024: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर आज, एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग (NIMCET Counselling 2024) के स्पेशल राउंड के सीट आवंटन के परिणाम आज घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in. के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें की उम्मीदवारों को निमसेट सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। NIMCET 2024 में भाग लेने वाले संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए NIMCET 2024 विशेष काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।

NIMCET Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज

  • एनआईएमसीईटी एडमिट कार्ड
  • NIMCET रैंक कार्ड
  • कक्षा 10वीं की अंकतालिका और प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12वीं की अंकतालिका और प्रमाण पत्र
  • स्नातक अंकतालिका और प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी)
  • प्रवास प्रमाणपत्र
  • आचरण/चरित्र प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
  • फोटो पहचान प्रमाण
  • NIMCET काउंसलिंग कॉल लेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

NIMCET Counselling 2024: भाग लेने वाले संस्थान

एनआईटी अगरतला, एमएनएनआईटी इलाहाबाद, एमएएनआईटी भोपाल, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी कुरुक्षेत्र, एनआईटी पटना, एनआईटी रायपुर, एनआईटीके सुरथकल, एनआईटी तिरुचिरापल्ली, एनआईटी वारंगल और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) भोपाल। एनआईएमसीईटी 2024 परीक्षा मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें