ऐसे करें आवेदन
1. एनआइ़ी की वेबसाइट
admissions.nid.edu पर जाएं।
2. एनआइडी डैट 2022 के लिए पंजीकरण करें।
3. इसके बाद अपनी जानकारियां डालकर एनआइडी डैट का आवेदन पत्र भरें।
4. अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. अपना आवेदन शुल्क जमा कराएं।
6. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलना लें।
ये है पात्रता
1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं व 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स जैसे किसी भी विषय में होना चाहिए।
2. 2022 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी एनआइडी डैट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
3. जनरल व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2002 के दिन या इसके बाद होनी चाहिए। ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर/एसटी / एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट मिलेगी। विकलांग उम्मीदवारों को पांच वर्ष की उम्र में छूट मिलेगी।
4. पात्रता से जुड़ी अन्य जानकारी जानने के लिए
इस लिंक पर जाएं।
कितना है आवेदन शुल्क?
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर के लिए बिना देरी शुल्क के साथ 3 हजार रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं इन श्रेणियों में देरी शुल्क के साथ 6 हजार रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। एसटी/एससी के लिए बिना देरी शुल्क के साथ 1500 रुपये और देरी शुल्क के साथ आवेदन शुल्क 3 हजार रुपये है। वहीं विकलांग के लिए बिना देरी शुल्क के साथ 1500 रुपये और देरी शुल्क के साथ 3 हजार रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।