फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Row: 'एनटीए में सुधार की जरूरत, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा', नीट मामले पर शिक्षा मंत्री ने दिखाई सख्ती

Sun, 16 Jun 2024 01:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET 2024: शिक्षा मंत्री ने कहा, "एनटीए के बड़े अधिकारी भी दोषी पाए गए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एनटीए में बहुत सुधार की जरूरत है। सरकार इस बारे में चिंतित है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी।"
विज्ञापन
NEET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET-UG Row: नीट मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सख्ती दिखाते हुए दोषियों को न बख्शने की बात कही है। प्रधान ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि जो भी इस अपराध में संलिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, शिक्षा मंत्री ने एनटीए में सुधार की जरूरत पर चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो जगहों पर पाई गई अनियमितता

शिक्षा मंत्री ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा पर 1,563 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा का आदेश दिया गया है। दो जगहों पर कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। मैं छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करता हूं कि सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है।"

प्रधान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए छात्रों को आश्वासन दिया है कि यदि कोई अधिकारी भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "एनटीए के बड़े अधिकारी भी दोषी पाए गए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एनटीए में बहुत सुधार की जरूरत है। सरकार इस बारे में चिंतित है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी।"
 

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नीट परीक्षा में शामिल हुए कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की थी। प्रधान ने छात्रों को उनकी सभी चिंताओ का निष्पक्ष और समानता के साथ समाधान करने का आश्वासन दिया था।

शिक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, "केंद्र सरकार नीट परीक्षार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मैं छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनकी सभी चिंताओं का निष्पक्षता और समानता के साथ समाधान किया जाएगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें