परीक्षा तिथि
परीक्षा 25, 26 और 27 जून को कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों है। परीक्षा की अवधि 180 मिनट या तीन घंटे है और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
परीक्षा में पांच पेपर होंगे रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान
परीक्षा पैटर्न
सीएसआईआर नेट 2024 ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 पेपर में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। पेपर में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे- गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, और रासायनिक विज्ञान। गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
यूजीसी नेट 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवनार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीएसआईआर नेट 2024 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी।