फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG: नीट यूजी की काउंसलिंग शुरू, आज से विकल्प भरने का अवसर, 24 जनवरी तक पंजीकरण के साथ कर सकते हैं फीस जमा

Thu, 20 Jan 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देशभर के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं आज से विकल्पों को भर सकेंगे। इसके तहत 24 जनवरी की रात 11:55 तक विकल्पों को भरने का अवसर है।
विज्ञापन
नीट यूजी की काउंसलिंग शुरू। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) के बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। 24 जनवरी तक विद्यार्थी पंजीकरण करने के साथ फीस का भुगतान कर सकते हैं। वहीं, बृहस्पतिवार से छात्रों को कॉलेजों व संस्थानों के लिए विकल्प भरने का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आज से विकल्प भरने का अवसर
देशभर के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं आज से विकल्पों को भर सकेंगे। इसके तहत 24 जनवरी की रात 11:55 तक विकल्पों को भरने का अवसर है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि विकल्प भरने के बाद बृहस्पतिवार शाम चार बजे से ही छात्रों को विकल्पों को लॉक करने का सुविधा दी जाएगी।

यदि छात्र विकल्प भरने के बाद लॉक नहीं करते हैं, ऐसे में छात्र द्वारा भरे गए विकल्प को नहीं माना जाएगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से छात्रों को सलाह है कि विकल्प को लॉक करने से पहले अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारी को सुनिश्चित कर लें। क्योंकि, एक बार विकल्प को लॉक करने के बाद इसमें मौजूदा चरण के लिए बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके तहत शुरुआती दो चरण के बाद तीसरे चरण को मोप अप चरण का नाम दिया गया है। वहीं, चौथे चरण के तहत खाली रह गई सीटों को भरा जाएगा।

29 जनवरी को जारी होगा पहले चरण का परिणाम
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 जनवरी को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से पहले चरण का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके तहत छात्रों को चार फरवरी तक दाखिला दिया जाना सुनिश्चित है। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया नौ फरवरी से शुरू होगी, जो 18 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए छात्रों को 26 फरवरी तक दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें