NEET UG 2024: कब शुरू होंगे पंजीकरण?
एनटीए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2024) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2024 के लिए तय समयसीमा के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
NEET UG 2024 Notification: कब आएगा नोटिफिकेशन?
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले आपको सूचित किया जाएगा।
NTA NEET UG Exam 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में लगभग 18 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
NEET UG Exam 2024 Date: मई में होगी नीट यूजी परीक्षा
नीट यूजी का आयोजन 5 मई 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 720 अंकों के 200 एमसीक्यू प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 3 घंटे और 20 मिनट का समय मिलेगा।
How to Apply for NEET UG 2024; कैसे करें आवेदन
नोटिफिकेशन जारी होने और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- अब नीट यूजी 2024 के लिए आवदेन करने के लिए एक्टिव हुए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।
- अपना फॉर्म सबमिट कर दें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।