उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह परीक्षा के लिए केंद्र के बारे में अग्रिम सूचना पर्ची है। एग्जाम सिटी स्लिप के बाद जल्द ही NEET UG 2023 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एनटीए के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक नीट यूजी 2023 परीक्षा सात मई को दोपहर दो बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जानी है। नीट यूजी 2023 देश भर में 13 भाषाओं में ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) भारत भर के विभिन्न सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों (MBBS/BDS) में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए वर्ष में एक बार NEET UG (स्नातक के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा) परीक्षा आयोजित करती है।