50 से घटकर 20 प्रतिशत हुई योग्यता प्रतिशत
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एसएस 2023 कट-ऑफ कम कर दिया है। राष्ट्रीय प्रवेश-सह-पात्रता परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी (नीट एसएस) के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 50 से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।
NEET-SS 2023 29 और 30 सितंबर को आयोजित किया गया था और NBEMS ने परीक्षा का परिणाम 15 अक्तूबर 2023 को घोषित किया था। यह कदम कट-ऑफ अंक कम करने के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के फैसले के बाद आया है। 20 या अधिक प्रतिशत वाले उम्मीदवार बाद के NEET SS 2023 काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन कर सकेंगे।