फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2021: परिणाम जारी, अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट, यह है कट-ऑफ सूची

Wed, 29 Sep 2021 01:34 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG result 2021 declared : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, एनबीईएमएस ने नीट पीजी परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। परिणाम लिंक अब सक्रिय हो गया है। उम्मीदवार अपने संबंधित परिणाम एनबीई की आधिकारिक साइट और नेटबोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
NEET PG 2021 Result Released - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2021 के परिणाम 28 सितंबर, 2021 को जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। इस बात की जानकारी एनबीई ने ट्विटर के माध्यम से दी है। एनबीई ने कहा कि नीट पीजी का परिणाम जारी कर दिया गया है, इसकी लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही सभी श्रेणियों के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि नीट पीजी 2021 की परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को देश भर में 260 से अधिक शहरों और 800 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। सभी श्रेणियों के लिए क्वालीफाइंग कट ऑफ और परिणाम की जांच कैसे करें, नीचे देखें।

विज्ञापन

नीट पीजी 2021 परिणाम: ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'नीट पीजी 2021' पढ़ने वाले टैब पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें परीक्षा के बारे में सभी विवरण होंगे।
  • अब उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'नीट पीजी 2021 परिणाम।' (सीधी लिंक शीघ्र ही सक्रिय किया जाएगा)
  • रोल नंबर, पासवर्ड आदि पूछे गए विवरण दर्ज कीजिए।
  • आपका NEET PG 2021 परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

NEET PG 2021 परिणाम: सभी श्रेणियों के लिए यह है क्वालीफाइंग कट ऑफ
श्रेणी न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड

कट-ऑफ स्कोर (800 में से)

सामान्य श्रेणी (यूआर/ईडब्ल्यूएस) 50वां पर्सेंटाइल 302
एससी/एसटी/ओबीसी (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) 40वां पर्सेंटाइल 265
यूआर-पीडब्ल्यूडी 45वां पर्सेंटाइल 283
विज्ञापन

महत्वपूर्ण जानकारी
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नीट-पीजी 2021 रैंक और अखिल भारतीय 50 फीसदी कोटा सीटों के लिए योग्यता की अलग से घोषित की जाएगी। वहीं योग्यता/पात्रता मानदंड, लागू दिशानिर्देशों/विनियमों और आरक्षण नीति के अनुसार राज्य कोटा सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची / श्रेणी-वार मेरिट सूची राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा तैयार की जाएगी। "

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें