गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, GATE 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। नोटिस के मुताबिक अब अभ्यर्थी बिना लेट फीस के कल यानी 30 सितंबर, 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें कि बिना लेट फीस के गेट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को दूसरी बार बढ़ाया गया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2021 थी। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ये परीक्षा तिथियां केवल अस्थायी हैं और इन्हें कभी भी बदला जा सकता है। यदि उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है, तो उन्हें सलाह दी जाती है कि वे इसे जल्द से जल्द और कल आवेदन बंद होने से पहले करें। परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें, इसकी चरण-दर-चरण प्रक्रिया नीचे देखें।