केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2021 को स्थगित कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्वयं ट्वीट करके इस परीक्षा के स्थगित किए जाने की जानकारी दी है।
डॉ हर्षवर्धन ने ट्विटर पर लिखा, कोविड-19 मामलों में उछाल के मद्देनजर, भारत सरकार ने NEET-PG 2021 परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जो पहले 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी। अगली तारीख बाद में तय की जाएगी। हमारे युवा मेडिकल छात्रों की भलाई को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।