फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2023: आज से करें स्ट्रे वैकेंसी राउंड का पंजीकरण, जानिए लास्ट डेट और महत्वपूर्ण तिथियां

Mon, 09 Oct 2023 09:50 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण की शुरुआत आज से होने जा रही है। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि, सहित बाकी महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में आगे पढ़ें।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Stray Vacancy Round Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज से नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण की शुरुआत करने वाली है। योग्य उम्मीदवार नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर आज से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 11 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक है। उम्मीदवारों को 11 अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प भरने की अनुमति दी जाएगी। सीट आवंटन परिणाम 14 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा और सीट आवंटित उम्मीदवारों को 15 अक्तूबर से 20 अक्तूबर के बीच संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2023: पात्रता मानदंड

वे उम्मीदवार जिनके पास कोई सीट नहीं है या जिन्होंने राउंड 1 और राउंड 2 में भाग नहीं लिया है, (एआईक्यू, राज्य, डीम्ड) वे भाग ले सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को राउंड 3 में नए सिरे से सीटें आवंटित की गईं और उन्होंने ज्वाइन नहीं किया, वे भाग नहीं ले सकते हैं।

सभी श्रेणियों में NEET PG 2023 कट-ऑफ को शून्य तक कम करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद MCC ने राउंड 3 और काउंसलिंग के अंतिम राउंड के लिए एक नए कार्यक्रम की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें