MCC NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जारी आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) यानी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड 01 का दौर जारी है। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पीजी 2022 काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि रविवार, 25 सितंबर, 2022 है।
उम्मीदवार अपनी पसंद जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जा सकते हैं। नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड 01 च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया पहली बार 20 सितंबर, 2022 को शुरू हुई थी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवारों को 25 सितंबर, 2022 तक रात 11:55 बजे तक अपनी पसंद भरने की अनुमति दी जाएगी। च्वॉइस लॉकिंग 25 सितंबर, 2022 को दोपहर 03 बजे से 11:55 बजे के बीच की जाएगी। NEET PG 2022 काउंसलिंग राउंड 01 सीट आवंटन रिजल्ट 28 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।