फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Bombay: जेईई एडवांस में टॉप-100 छात्रों की पहली पसंद बना आईआईटी बॉम्बे, कंप्यूटर साइंस में अधिकतर आवेदन

Sat, 24 Sep 2022 02:55 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Bombay: पिछले साल, टॉप 100 रैंक-धारकों में से 62 आईआईटी-बॉम्बे में शामिल हुए थे। वहीं, साल 2020 में 58 से ऊपर ने आईआईटी-बॉम्बे को चुना था।
विज्ञापन
IIT Bombay - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में टॉप 100 प्राप्त करने वाले जेईई-एडवांस्ड रैंक-धारकों में से 69 ने पिछले कई वर्षों से चले आ रहे ट्रेंड को जारी रखते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे में सीट हासिल की है। इनमें से 68 छात्रों ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को चुना है जबकि एक ने इंजीनियरिंग फिजिक्स को चुना है। 

विज्ञापन

इतने छात्रों को मिला प्रवेश
ज्वॉइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी (जोसा) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 93 शीर्ष उम्मीदवारों ने आईआईटी बॉम्बे को अपनी पहली वरीयता के रूप में चुना था, और इनमें से 69 ने आईआईटी के लिए सीट आवंटन के पहले दौर में कामयाबी मिली है। शीर्ष 100 में से 28 उम्मीदवारों को आईआईटी दिल्ली में और तीन को आईआईटी मद्रास में प्रवेश मिला है।

बीते साल क्या रहे थे आंकड़े
पिछले साल, टॉप 100 रैंक-धारकों में से 62 आईआईटी-बॉम्बे में शामिल हुए थे। वहीं, साल 2020 में 58 से ऊपर ने आईआईटी-बॉम्बे को चुना था। 2019 में शीर्ष 100 में से 62 उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे में शामिल हुए थे। जबकि 2018 में यह संख्या 59 थी। आईआईटी-बॉम्बे शीर्ष 500 जेईई-एडवांस्ड रैंकर्स की भी पहली पसंद बना हुआ है। इनमें से 173 ने आईआईटी-बॉम्बे में एक सीट पाई है। 127 ने आईआईटी-दिल्ली में जगह बनाई है। IIT-मद्रास, IIT-कानपुर और IIT-खड़गपुर सभी में शीर्ष 500 उम्मीदवारों में से 50 से कम हैं।
विज्ञापन

23 IIT में कुल 16,598 सीटें
जेईई-एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया गया था। वहीं, परीक्षा के परिणाम को 11 सितंबर को घोषित किया गया था। पेपर एक और दो दोनों में 1,55,538 उम्मीदवार उपस्थित हुए। कुल 40,712 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया। इनमें से 6,516 महिलाएं हैं। इस साल सभी 23 IIT में कुल 16,598 सीटें हैं, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए 1,567 अतिरिक्त सीटें शामिल हैं। जोसा सीट आवंटन के छह दौर आयोजित करेगा। जोसा राउंड के पूरा होने के बाद सीएसएबी-स्पेशल राउंड 24 अक्टूबर से शुरू होंगे। काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया 6 नवंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें