नीट एमडीएस राउंड-2 काउंसलिंग
जो उम्मीदवार सीट स्वीकार नहीं कर रहे हैं या अपनी सीट अपग्रेड करना चाहते हैं, उन्हें नीट एमडीएस राउंड 2 काउंसलिंग 2024 में भाग लेना होगा। नीट एमडीएस राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 जुलाई, 2024 से शुरू होगा। उम्मीदवार 28 जुलाई, 2024 तक अपनी पसंद भरकर लॉक कर सकेंगे।
सीट आवंटन परिणाम की प्रक्रिया 29 जुलाई से 30 जुलाई, 2024 तक की जाएगी। नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 के चार राउंड होंगे और पूरी प्रक्रिया 14 सितंबर, 2024 को समाप्त होगी। राउंड की संख्या सीट रिक्तियों के आधार पर अलग-अलग होगी।
नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के 50 प्रतिशत पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। कटऑफ अंक प्राप्त करके परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र थे।