फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2021: एनटीए जल्द जारी करेगी नीट परीक्षा की उत्तर कुंजी, चुनौती से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें

Mon, 27 Sep 2021 05:25 PM IST
सोनिया चौहान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

 NEET 2021: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET 2021 की उत्तर कुंजी इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
 
विज्ञापन
NEET UG 2021 answer key - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET 2021 की उत्तर कुंजी इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। इसमें करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। बता दें कि एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की जाती है।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड करने और इसी के साथ उत्तर कुंजी में किसी भी संदेह के मामले इसे चुनौती देने का मौका दिया जाएगा। जो परीक्षा में उपस्थित होने वाले कई छात्रों के लिए अहम बात है। नीट अंतरिम आंसर की के बाद परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी होगी। इस कुंजी के आधार पर ही परीक्षा के अंतिम परिणाम की गणना की जाएगी। 

NEET 2021 उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • वेबसाइट https://neet.nta.nic.in// पर प्रकाशित उत्तर कुंजी में किसी भी संदेह के मामले में, उम्मीदवारों को चुनौती देने का अवसर देते हुए एनटीए प्रश्नों की अंतरिम उत्तर कुंजी प्रदर्शित करेगा।
  • अंतरिम उत्तर कुंजी में किसी भी संदेह के मामले में वेबसाइट https://neet.nta.nic.in// पर जाएं।
  • उम्मीदवारों को सार्वजनिक सूचना में दर्शाई गई अवधि के भीतर चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न-उत्तर 1000/- के शुल्क का भुगतान करने के बाद ही अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑनलाइन चुनौती देने का अवसर दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों को विषय विशेषज्ञों के एक पैनल की मदद से एनटीए द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
  • यदि सही पाया जाता है तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किए जाएंगे।
  • एनटीए की ओर से उम्मीदवारों को चुनौती की स्वीकृति या अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
  • NTA अंतिम NEET 2021 उत्तर कुंजी के आधार पर मेरिट सूची / ऑल इंडिया रैंक (AIR) तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें