फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट 2021: 12 सितंबर को होगी परीक्षा, 9 सितंबर को जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Mon, 16 Aug 2021 03:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनटीए द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट 2021 की परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने NEET 2021 की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब एनटीए 9 सितंबर, 2021 को नीट 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एनटीए ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में दी जानकारी
एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी कि है जिसे मुताबिक नीट 2021 के लिए प्रवेश पत्र, परीक्षा से केवल तीन दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। नीट 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 9 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। 

नीट 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

घटना का नाम दिनांक/विवरण
नीट 2021 प्रवेश पत्र 9 सितंबर, 2021 
नीट 2021 परीक्षा 12 सितंबर, 2021
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in


आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि कल यानी 15 अगस्त, 2021 नीट 2021 के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि थी। एनटीए ने छात्रों को नीट 2021 पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए अधिक समय देने के लिए इस तारीख को बढ़ाया दिया था।

इस वजह से बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

विज्ञापन

इसके अलावा, यह भी बता दें कि बीएससी नर्सिंग छात्रों की मांगों को समायोजित करने के लिए NEET 2021 पंजीकरण को भी बढ़ाया गया था। इस बार नीट 2021 भारत के बाहर भी आयोजित किया जाएगा क्योंकि भारत सरकार ने अब कुवैत शहर में पिछले एक के अलावा दुबई में एक नया केंद्र स्थापित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें