NCHM JEE 2022 तीन मई तक कर सकते हैं आवेदन
एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों के अनुरोध के आधार पर यह निर्णय किया गया है कि नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE)-2022, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा संशोधित तिथि 18 जून, 2022 पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार एनसीएचएम जेईई 2022 के लिए तीन मई, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट - nchmjee.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए ने शुरू की NCHM JEE हेल्प डेस्क
होटल प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन संबंधी किसी भी शंका और जिज्ञासा पर स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011 4075 9000 या 011 6922 7700 पर संपर्क कर सकते हैं या nhm@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी परिषद यानी नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT) पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय है, जो भारत में आतिथ्य शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम करती है।