फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT Admit Card: एनसीईआरटी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 07 Oct 2023 08:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCERT Admit Card:  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती परीक्षा का प्रवेश जारी हो चुका है। 
 
विज्ञापन
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCERT Admit Card Out: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर होने वीली भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एनसीईआरटी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 347 रिक्तियों को भरना है। NCERT ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 29 अप्रैल, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर शुरू किए थे। जबकि भर्ती के लिए पंजीकरण की समय-सीमा 28 मई को खत्म हुई थी।
विज्ञापन

एलडीसी और सहायक पद के लिए एनसीईआरटी भर्ती परीक्षा 2023 19 अक्तूबर 2023 को निर्धारित है। एनसीईआरटी नॉन टीचिंग एडमिट कार्ड 2023 आवश्यक विवरणों के साथ जारी किया गया है, जिसमें नाम, परीक्षा का समय और स्थान, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा की तारीख पर एनसीईआरटी एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने एनसीईआरटी फॉर्म नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें