फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBEMS Exam Calendar 2022: इस दिन होगी नीट पीजी, नीट एसएस व एफएमजीई की परीक्षा, एनबीई ने जारी किया कैलेंडर

Tue, 02 Nov 2021 04:32 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NBE Exams 2021: एफएमजीई जून के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 4 जून 2022 को, एफएमजीई दिसंबर और एफडीएसटी 17 दिसंबर 2022 को, एफएनबी परीक्षा फरवरी या फिर मार्च 2022 को होंगी। डीएनबी / डीआरएनबी की फाइनल प्रायोगिक परीक्षा मार्च, अप्रैल और मई  2022 में होंगी।
विज्ञापन
NBE Exams 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने एनबीई परीक्षा 2021 के लिए कैलेंडर को जारी कर दिया है। यह कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किया गया है। इसके साथ ही नीट पीजी, नीट एसएस, एफएमजीई समेत कई अन्य प्रवेश परीक्षाओं की भी तारीखें जारी की गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इस कैलेंडर और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार सत्र 2021-2022 के लिए नीट एसएस परीक्षा दस जनवरी 2022 को एफईटी परीक्षा 11 जनवरी 2022 को ली जाएगी। सत्र 2022-23 के लिए नीट एमडीएस परीक्षा 6 मार्च 2022, नीट पीजी परीक्षा 12 मार्च 2022, डीएनबी - पीजीसीईटी परीक्षा 20 मार्च, नीट एसएस परीक्षा (रिवाईज्ड स्कीम) 18 और 19 जून और एफईटी की परीक्षा 9 जुलाई 2022 को होंगी। 

इसके अलावा एफएमजीई जून के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 4 जून 2022 को, एफएमजीई दिसंबर और एफडीएसटी 17 दिसंबर 2022 को, एफएनबी परीक्षा फरवरी या फिर मार्च 2022 को होंगी। डीएनबी / डीआरएनबी की फाइनल प्रायोगिक परीक्षा मार्च, अप्रैल और मई  2022 में होंगी। इनकी थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 9, 10, 11 और 12 जून को होगा। 
विज्ञापन


इससे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने  मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट एमडीएस परीक्षा) 2022 की तारीख में संशोधन किया गया था। परीक्षा को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड या एनबीई द्वारा पुनर्निर्धारित किया गया । पहले यह परीक्षा 19 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जानी थी। हालांकि अब यह परीक्षा 2022 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जा सकते हैं। एनबीई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस और अन्य विवरण यहां देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


यहां पढ़ें आधिकारिक नोटिस 


यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2021: नीट यूजी 2021 परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद क्या होगी अगली प्रक्रिया, जानें पूरी जानकारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें