फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Result 2021: एनटीए ने जारी किया नीट यूजी 2021 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Mon, 01 Nov 2021 07:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Result 2021:  एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही फाइनल उत्तर कुंजी के साथ एक विस्तृत प्रेस विज्ञाप्ति भी जारी की जाएगी। एनटीए द्वारा टॉपर्स की भी घोषणा की जाएगी। 
 
विज्ञापन
NEET UG Result 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परिणामों की घोषणा कर दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए नीट यूजी परिणाम जारी करने के लिए अनुमति दे दी थी। इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि नीट यूजी के परिणाम कभी भी जारी हो सकता है। एनटीए की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा पहले 01 अगस्त को होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे टालना पड़ा और फिर 12 सितंबर, 2021 को नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा पेन एंड पेपर मोड यानी लिखित माध्यम में हुई थी। प्रवेश परीक्षा सितंबर में देश और विदेश के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन


एनटीए ने उम्मीदवारों के व्यक्तिगत ईमेल अकाउंट पर स्कोरकार्ड भेजे हैं। नीट के आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर भी जल्द ही परिणाम का लिंक शुरु किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवार इस पर जाकर नीट यूजी 2021 के परिणामों को देख सकेंगे। नीट यूजी परिणामों को 15 अक्तूबर 2021 को जारी किए गए अंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया गया है। एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही फाइनल उत्तर कुंजी के साथ एक विस्तृत प्रेस विज्ञाप्ति भी जारी की जाएगी। एनटीए द्वारा टॉपर्स की भी घोषणा की जाएगी। 

एनटीए नीट 2021 परिणाम कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के परिणामों को देख सकते हैं।   


1. उम्मीदवार अपनी ईमेल आईडी खोलें।

2. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से आए ईमेल को खोजें।

3. मेल को खोल कर अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करें।

4. आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट भी निकलवा लें। 

नीट 2021 प्रवेश परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें ? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के परिणामों को देख सकते हैं।   

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। 

2. होमपेज पर दिखाई दे रहे NEET-UG Results 2021 के लिंक पर क्लिक करें। 

3. आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। 

4. मांगी जा रही जानकारियों को भरे और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 

5. आपके सामने स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा। 

6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकलवा लें।  

उम्मीदवारों को एनटीए नीट 2021 परिणामों को देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, यदि पेज नहीं खुल रहा है तो इसका कारण भारी ट्रैफिक हो सकता है, उम्मीदवार पेज को रिफ्रेश करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें