NBSE HSLC HSSLC Results 2023: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने एचएसएलसी, एचएसएसएलसी परीक्षाओं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in से नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं मार्कशीट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। एचएसएलसी और एचएसएसएलसी परिणाम लिंक के लिए एनबीएसई परिणाम लिंक अब सक्रिय है। नागालैंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 का परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं में क्रिस्टी पॉल मैथ्यू ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में जाहिद अहमद लस्कर (वाणिज्य) ने 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
सबसे पहले एनबीएसई की वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाएं।
एनबीएसई एचएसएलसी और एचएसएसएलसी नागालैंड बोर्ड परिणाम 2023 के लिए लिंक चुनें।
छात्र का नाम या रोल नंबर दर्ज करें।
नागालैंड बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखेगा।
अब "परिणाम प्राप्त करें" बटन पर क्लिक करें।
रिजल्ट डाउनलोड करें।