पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
WBCHSE HS 2023 Result Soon: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) 24 मई, 2023 को WB HS परिणाम 2023 की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परिणाम लिंक दोपहर 12:30 बजे तक इसकी आधिकारिक वेबसाइटों- wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर सक्रिय होने की उम्मीद है। परिणाम चेक करने के लिए अपना एनरोलमेंट नंबर और एडमिट कार्ड संभाल कर रखें।
पश्चिम बंगाल एचएस कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की गईं और सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक एक ही पारी में हुईं थीं। इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा में 8.52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं।