फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBSE 10th 12th Results 2023: नागालैंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 24 May 2023 10:59 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NBSE HSLC HSSLC Results 2023: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने एचएसएलसी, एचएसएसएलसी परीक्षाओं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
nbse hslc hsslc result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NBSE HSLC HSSLC Results 2023: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने एचएसएलसी, एचएसएसएलसी परीक्षाओं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in से नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं मार्कशीट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। एचएसएलसी और एचएसएसएलसी परिणाम लिंक के लिए एनबीएसई परिणाम लिंक अब सक्रिय है। नागालैंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 का परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन

इस साल, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुल 24,361 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 12 वीं कक्षा की परीक्षा में 16,082 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिनमें से एनबीएसई एचएसएलसी परिणाम 2023 में 17,130 और एनबीएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2023 में 13,428 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

एनबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की मूल मार्कशीट 29 और 30 मई को परिणाम की घोषणा के पांच दिन बाद वितरित की जाएगी।

NBSE 10वीं-12वीं के टॉपर 

नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं में क्रिस्टी पॉल मैथ्यू ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में जाहिद अहमद लस्कर (वाणिज्य) ने 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एनबीएसई की वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाएं।

  • एनबीएसई एचएसएलसी और एचएसएसएलसी नागालैंड बोर्ड परिणाम 2023 के लिए लिंक चुनें।

  • छात्र का नाम या रोल नंबर दर्ज करें।

  • नागालैंड बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखेगा।

  • अब "परिणाम प्राप्त करें" बटन पर क्लिक करें।

  • रिजल्ट डाउनलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें