MPSC TS Prelims Admit Card: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन करेगा। वे सभी उम्मीदवार जिन्हें तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होना है, वे सभी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsconline.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।