दो सत्रों में परीक्षा
MPPEB 16 से 24 दिसंबर 2022 तक तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग (ITI प्रशिक्षण अधिकारी) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा हॉल में ले जाना होगा एडमिट कार्ड
एमपीपीईबी प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए आपको होम पेज पर लिंक पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि और विषय का नाम सहित अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए आपको टेस्ट एडमिट कार्ड के दूसरे भाग में सेल्फ अटेस्टेड फोटो चिपकानी होगी। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए मूल फोटो-पहचान लाना होगा।