फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC SFS 2023: एमपी राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना जारी, यहां देखें कब होगा एग्जाम

Fri, 06 Oct 2023 01:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC SFS 2023 Notification: एमपीपीएससी ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC SFS 2023 Notification: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 02 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2023 है। उम्मीदवारों को प्रति चुनौती 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

MPPSC SFS 2023 परीक्षा कार्यक्रम

एमपीपीएससी राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में 02 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 15 मिनट तक सामान्य अभिरुचि परीक्षण का पेपर होगा। परीक्षा का प्रवेश पत्र 08 दिसंबर को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

MPPSC SFS 2023 भर्ती विवरण

एमपीपीएससी राज्य वन सेवा भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 139 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 126 वन रेंजर पदों के लिए हैं।

MPPSC SFS 2023 आयु सीमा

सहायक वन संरक्षक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।, जबकि वन रेंजर के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना  01 जनवरी 2024 से की जाएगी।

विज्ञापन

MPPSC SFS 2023 वेतनमान

सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिल सकता है। जबकि वन रेंजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक वेतन मिल सकता है। इसके साथ ही राज्य सरकार की अन्य सुविधाएं इन्हें मिलेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें